राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की स्मारिका के लिए 15 तक भेजें लेख,सुजानपुर में इस बार एक से 4 मार्च तक मनाया जाएगा होली उत्सव

हमीरपुर ।

सुजानपुर में एक से 4 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तैयारियां आरंभ हो चुकी हैं। उत्सव की आयोजन समिति इस बार भी उत्सव की स्मृतियों को चिरकाल तक संजोए रखने के उद्देश्य से एक स्मारिका प्रकाशित करवाएगी।
इस स्मारिका के लिए जिला हमीरपुर के लेखकों, साहित्यकारों, विद्यार्थियों और अन्य लोगों से लेख, कविताएं और अन्य रचनाएं आमंत्रित की गई हैं। जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल ने बताया कि ये रचनाएं 15 फरवरी तक जिला भाषा अधिकारी कार्यालय हमीरपुर की ईमेल डीएलओहमीरपुर520 एट द रेट जीमेल.कॉम dlohamirpur520@gmail.com पर भेजी जा सकती हैं।
इन लेखों, कविताओं या अन्य रचनाओं की विषय-वस्तु जिला हमीरपुर की लोक संस्कृति, राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव सुजानपुर और इनके सांस्कृतिक इतिहास से संबंधित होनी चाहिए। ये यूनिकोड फोंट में टंकित होनी चाहिए। उच्च स्तरीय रचनाओं को स्मारिका में प्रकाशित किया जाएगा।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।