‘रन फॉर रेजिलियंस’ के विजेता

हमीरपुर ।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा मंगलवार सुबह आयोजित ‘रन फॉर रेजिलियंस’ में 7 से 10 वर्ष तक के लड़कों की 800 मीटर दौड़ में रिशान ठाकुर ने पहला, प्रिंस धनखड़ ने दूसरा और रिहान सूर्यवंशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में धान्या राणा, ऋषिता और शान्या क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रही।
11 से 16 वर्ष के लड़कों की 3 किलोमीटर दौड़ में प्राकुल सिंह प्रथम, पंकज खरयाल द्वितीय और नक्ष चौहान तृतीय रहा। लड़कियों में शाइन प्रथम, मन्नत द्वितीय और कामिनी तृतीय रही।
17 वर्ष से 40 वर्ष तक की महिलाओं की 6 किलोमीटर दौड़ में ऋचा शर्मा पहले, राशि दूसरे और सुहानी तीसरे स्थान पर रही। पुरुषों में आर्यन पहले, अतुल शर्मा दूसरे और आदित्य ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे।
40 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों की 6 किलोमीटर दौड़ में मदन सिंह प्रथम, विनोद कुमार द्वितीय और तरप्रीश्त कुमार तृतीय रहे। जबकि, महिलाओं के वर्ग में अनुपमा शर्मा ने पहला और रचना पटियाल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।