योग से सफलता तक – हिम अकादमी के विद्यार्थियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार एंट्री

हमीरपुर,
बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हमीरपुर में आयोजित जिला स्तरीय योगासन
प्रतियोगिता में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर, हमीरपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर
विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में छात्र वर्ग (U-19) ने समग्र विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि छात्रा वर्ग (U-19)
उपविजेता रहा। विशेष रूप से, छात्र टीम का चयन अब एस.जी.एफ.आई. राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता
के लिए किया गया है, जो विद्यालय समुदाय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। छात्र वर्ग में यशोवर्धन अत्रि
(कक्षा 11) ने पारंपरिक योगासन में स्वर्ण पदक, गौरव ठाकुर (कक्षा 11) एवं आयुष चांगरा (कक्षा 10) ने
रिदमिक योगासन युगल में स्वर्ण पदक, जबकि देवाशीष शौरी (कक्षा 10) और ओम अर्जित (कक्षा 9) ने
आर्टिस्टिक योगासन युगल में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं छात्रा वर्ग में साई कृति ने आर्टिस्टिक सोलो में
रजत पदक, अवंतिका (कक्षा 10) और अनिका गुप्ता (कक्षा 10) ने आर्टिस्टिक युगल में रजत पदक, तथा
अवंतिका (कक्षा 10) और इनाया अत्रि (कक्षा 9) ने रिदमिक युगल में रजत पदक जीता।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय के योगा कोच
जिम्मी ठाकुर ने अपने मार्गदर्शन और सतत प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार किया।
उनके अथक प्रयासों और विद्यार्थियों की मेहनत ने हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर, हमीरपुर को
गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।