युवा उत्सव के लिए 17 तक करवाएं अपना पंजीकरण

हमीरपुर।
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा नेशनल यूथ फेस्टिवल-2026 के अंतर्गत राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए जिला हमीरपुर की टीमों का चयन किया जाएगा।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी विवेक वर्मा ने बताया कि उत्सव की कुल 6 प्रतियोगिताओं-समूह लोक नृत्य, समूह लोक गान, भाषण, कहानी लेखन, कविता लेखन तथा चित्रकला के लिए प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। प्रतिभागी युवाओं की आयु 18 से 29 तक होनी चाहिए। विवेक वर्मा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक युवा 17 नवंबर सायं पांच बजे से पहले हमीरपुर स्थित जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कार्यालय में अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।