मंडी । पधर
द्रंग विधानसभा क्षेत्र के आराध्य देव आदि ब्रह्मा मंदिर राहला में कापू मेले के उपलक्ष में शायरी खेल मैदान में युवक मण्डल शायरी द्वारा द्वितीय कापू क्रिकेट कप का आयोजन करवाया जा रहा है। इस क्रिकेट कप में लगभग क्षेत्र की 25 टीमें भाग ले रही है। इस कापू क्रिकेट कप के मुख्य अतिथि द्रंग क्षेत्र के समाज सेवी अभिषेक ठाकुर ने शिरकत कर कप का शुभारंभ किया।
वही मुख्यतिथि का आयोजको द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
मुख्यतिथि ने अपने सम्बोन्धन में कहा कि इस तरह के क्रिकेट कप का आयोजन हर जगह होना चाहिए ताकि हमारा युवा नशे से दूर भाग कर खेल गतिविधियों की तरफ जा सके । आज का युवा नशे की तरफ बढ़ रहा है जिससे बचने के लिए हमें ऐसी प्रतियोगिता करवानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने आसपास के लोगों पर नजर बनाए रखे ताकि कोई भी व्यक्ति हमारे बच्चों को नशा न बेचे।
इस उपलक्ष में भेद राम उप प्रधान ग्राम पंचायत राहला ,भीमदेव नारायण क्लब शायरी के प्रधान ,अरुण कुमार, मिने राम ,पूर्ण चंद, चंद्रमणि , ओमचंद अभिषेक, सुरेश, देवी सिंह राठी उपस्थित थे।
Author: Himachal Samvaad












