मोदी सरकार की रेलवे क्रांति से हिमाचल को मिली नई रफ्तार, अनुराग ठाकुर के प्रयासों से प्रदेश को लगातार मिल रही ऐतिहासिक सौगातें: उषा बिरला

हमीरपुर ।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा नेत्री उषा बिरला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेलवे के आधुनिकीकरण का अभूतपूर्व अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री द्वारा देश को 75 अमृत रेलवे स्टेशनों की सौगात दी गई है, जिसमें हिमाचल प्रदेश का अंब अन्दौरा रेलवे स्टेशन भी शामिल है। उन्होंने कहा कि अमृत स्टेशन योजना के तहत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास को नई गति मिलेगी।

उषा बिरला ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विशेष रूप से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पांच बार के लोकप्रिय सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि वे हमेशा संसद में हिमाचल प्रदेश के हितों को मजबूती से उठाते हैं और प्रदेश के लिए लगातार नई-नई विकास परियोजनाएं लेकर आते हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।