मोदी बजट मेक इन इंडिया से मेक फॉर वर्ल्ड को बढ़ावा देने वाला : पूर्व जिला सचिव विनोद ठाकुर

हमीरपुर,

मोदी सरकार द्वारा बनाया गया नया बजट देश के गरीब और मिडिल क्लास की उन्नति वाला बजट साबित होगा । 2025 का यह नया बजट देश को उन्नति विकास की राह पर ले जाने वाला है ।  इस बजट में रक्षा शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार को मध्य नजर रखते हुए बनाया गया है। यह आने वाला बजट से देश में बचत और निवेश बढ़ेगा तो स्वाभाविक है । देश में कंजप्शन बढ़ाएगी और कंजप्शन बढ़ने से देश में ग्रोथ रेट बढ़ेगा।

यह बात भाजपा जिला हमीरपुर के पूर्व सचिव विनोद ठाकुर ने कहीं। उन्होंने कहा भारत में स्टार्टअप के लिए 10000 करोड़ का फंड तो साथ ही एमएसएमई सेक्टर पर फोकस करते हुए अगले 5 साल में अतिरिक्त डेढ़ लाख करोड़ का क्रेडिट दिया जाएगा, वहीं भारत अब चीन को टक्कर देने के लिए खिलौने के क्षेत्र में भारत बनेगा ।

अब ग्लोबल हब और ए.आई सेक्टर के लिए 500 करोड रुपए देने का ऐलान भी हुआ स्वास्थ्य शिक्षा को मध्य राज्य रखते हुए मेडिकल कॉलेज में 75 हजार सीटें बढ़ाई जाएगी और साथ ही कैंसर जैसी बीमारी की 36 दवाइयों में भी राहत दी गई और कैंसर की 36 दवाइयों से कस्टम ड्यूटी हटाई जाएगी उन्होंने कहा देश की रक्षा और सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए 3 लाख 11 करोड़ का रक्षा बजट रखा गया। उन्होंने कहा आने वाले समय में स्मार्टफोन टीवी इलेक्ट्रिक कार्य भी सस्ती होगी इस बजट से कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे और कृषि क्षेत्र में उन्नति और विकास के मार्ग खुलेंगे ।  इस बजट में नौकरी पेशा के लिए टैक्स में कमी का बड़ा अवसर मिलेगा और साथ ही सभी आय वर्ग के लोगों के लिए टैक्स में भी कमी आएगी यह बजट भारत के आत्मनिर्भरता अभियान में तेजी लाएगा।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।