मेजर जनरल केपी सिंह ने किया अग्निवीर भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

  1. मेजर जनरल केपी सिंह ने किया अग्निवीर भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षणहमीरपुर 23 अप्रैल। भारतीय थल सेना के हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ के अतिरिक्त भर्ती महानिदेशक मेजर जनरल केपी सिंह (विशिष्ट सेवा मेडल) ने मंगलवार को सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले जिलों में आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
                                                                 उन्होंने बिलासपुर के परीक्षा केंद्र मॉडर्न आर्किटेक्चर इनफ्रा सर्विस प्रोवाइडर और हमीरपुर के गौतम ग्रुप ऑफ कालेज तथा आयन डिजिटल जोन में स्थित ऑनलाइन परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
    सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत थल सेना में हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिलों के युवाओं की अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 22 अप्रैल से 7 मई तक इन जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ली जा रही है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।