मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पेश किया 58 हजार 514 करोड़ का बजट,

मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पेश किया 58 हजार 514 करोड़ का बजट, स्वास्थ्य, प्राकृतिक खेती, पर्यटन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर ज्यादा फोकस, सीएम सुक्खू बोले आर्थिक तंगी के बावजूद भी प्रदेश के हर वर्ग का रखा ध्यान यही है व्यवस्था परिवर्तन,

शिमला,

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया। वित्त वर्ष 2025- 26 के लिए सुक्खू सरकार ने 58 हजार 514 करोड़ का बजट रखा है जिसमें हर वर्ग को साधने का प्रयास किया गया है। सरकार का स्वास्थ्य, शिक्षा, प्राकृतिक खेती, पर्यटन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती पर फोकस है जिसके लिए कई घोषणाएं मुख्यमंत्री ने बजट में की है हालांकि बजट को विपक्ष ने निराशाजनक करार दिया है और हिमाचल के इतिहास में पहली बार सबसे कम ग्रोथ और विकास पर कम पैसा खर्चने करने वाला बजट बताया है।

बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। आम आदमी के जीवन में बदलाव लाने और आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए सरकार काम कर रही है।पहले भाग में पशुपालकों का ध्यान रखा गया है और दूसरे भाग में खेती को ध्यान में रखा गया है। किसानों की आर्थिकी मज़बूत करने के लिए हल्दी का एमएसपी 90 रुपये प्रति किलो किया गया है। बागवानों के लिए भी सरकार ध्यान दे रही है। प्रदेश की 67 % भूमि है और इस वन भूमि को संरक्षित करने के लिए प्रावधान किया गया है । बजट में डेयरी उद्योग और पर्यटन को ध्यान में रखा गया है। ग्रीन हिमाचल बनाने के लिए सरकार पहले दिन से प्रयास कर रही है। बजट आने वाले समय में प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा जिससे प्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा। शिक्षा में गुणवत्ता के लिए बदलाव की ज़रूरत है और प्रदेश इस बदलाव के दौर के गुजरते हुए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।