मिस हमीरपुर-2025 के ऑडिशन 7-8 मार्च को, 5 तक करना होगा आवेदन

हमीरपुर ।

सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव में पहली बार मिस हमीरपुर-2025 प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
सहायक आयुक्त एवं मिस हमीरपुर-2025 प्रतियोगिता की संयोजक अपराजिता चंदेल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए 7 और 8 मार्च को सुबह 10 बजे हमीरपुर के बचत भवन में ऑडिशन होंगे। ऑडिशन में भाग लेने की इच्छुक युवतियां निर्धारित प्रपत्र पर 5 मार्च तक सहायक आयुक्त के कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं। ये प्रपत्र एवं आवेदन फार्म उपायुक्त कार्यालय परिसर में सहायक आयुक्त के निजी सहायक के कार्यालय कमरा नंबर 222 से प्राप्त किए जा सकते हैं।
अपराजिता चंदेल ने बताया कि सभी इच्छुक युवतियों को 5 मार्च तक आवेदन करना होगा। ऑडिशन के समय कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक युवतियों से मिस हमीरपुर-2025 प्रतियोगिता के लिए आवेदन करने की अपील की है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।