माइक्रो टर्नर्स कंपनी ने किया 26 युवाओं का चयन

हमीरपुर ।

प्रसिद्ध कंपनी माइक्रो टर्नर्स प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार 24 जुलाई को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में साक्षात्कार का आयोजन किया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 55 आईटीआई डिप्लोमाधारक युवाओं ने भाग लिया। कंपनी ने इनमें से 26 अभ्यर्थियों का चयन कर लिया।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि कंपनी ने 10 अभ्यर्थियों को पहली अगस्त से ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। जबकि, 16 अभ्यर्थियों को द्वितीय वर्ष की परीक्षा पास करने के बाद ज्वाइन करने को कहा है।
प्रधानाचार्य ने बताया कि इन चयनित युवाओं को राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्धन योजना (एनएपीएस) के अंतर्गत 1 वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जायेगी। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें 11,600 रुपये के स्टाइपेंड के अलावा 50 रुपये प्रति घंटा की दर से ओवर टाइम भत्ता भी दिया जाएगा। अपरेंटिस स्कीम के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थी को कंपनी की जरुरत और अभ्यर्थी की परफॉर्मेंस के आधार पर कंपनी की पालिसी के अनुसार नियमित किया जाएगा। कंपनी में नियमित रोजगार के बाद अभ्यर्थी की परफॉर्मेंस, हाजिरी और अच्छे व्यवहारिक कौशल के आधार पर उसके वेतन में निर्धारित अंतराल पर 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की जाएगी। इसके अलावा कंपनी की ओर से अन्य भत्ते, कैंटीन और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। प्रधानाचार्य ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्थान की प्लेसमेंट अधिकारी ज्ञानवती देवी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।