धर्मशाला,
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर धर्मशाला में आयोजित किए जाने वाले ‘अस्मिता’ कार्यक्रम को लेकर एडीसी विनय कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई बैठक में मेरा युवा भारत के उप निदेशक ध्रुव डोगरा, सीडीपीओ रमेश कुमार, डाॅक्टर दुष्यंत कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों, खेल विभाग के प्रतिनिधियों तथा आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया।
अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने कहा आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और युवतियों की खेलों में भागीदारी को बढ़ावा देना, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना तथा खेल संस्कृति को मजबूत करना है।
एडीसी विनय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इन खेल आयोजनों को व्यापक रूप से सफल बनाया जाए ताकि अधिक से अधिक महिलाएं और युवतियां इसमें भाग ले सकें। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से महिलाओं को खेलों से जोड़ने और स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ के मुकाबले आयोजित होंगे। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों के लिए विभिन्न फन एक्टिविटीज भी रखी जाएंगी। प्रतियोगिताएं तीन आयु वर्गों में आयोजित की जाएंगी, जिनमें अंडर-13 वर्ष, 13 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग शामिल हैं।
उन्होंने सभी आयुवर्ग की किशोरियों और महिलाओं का आह्वान किया कि बढ़-चढ़ कर इस आयोजन में भाग लें। उन्होंने कहा कि कि इस आयोजन के लिए अस्मिता पोर्टल पर पंजीकरण करवाया जा सकता है।
एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए।
Author: Himachal Samvaad








