महिला बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से “वो दिन” योजना के अंतर्गत जागरुकता शिविर का आयोजन

हमीरपुर,
महिला बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से “वो दिन” योजना के अंतर्गत जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी हमीरपुर संजय गर्ग द्वारा की गई। शिविर में उपस्थित प्रतिभागियों को ANM रीना ने मासिक धर्म के समय व्यक्तिगत स्वच्छता, तथा मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई इसके उपरांत विभाग की ओर से पर्यवेक्षक एवं संरक्षण अधिकारी प्रदीप चौहान ने एनीमिया के लक्षण तथा बचाव और हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए खाना लोहे की कढ़ाई में बनाने व हरी पत्तेदार सब्जी और मौसमी फल के खाने के बारे में जानकारी दी।

खंड समन्वयक रीता कुमारी द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने व मासिक धर्म के समय रक्तस्राव की कमी को पूरा करने के लिए आयरन युक्त आहार लेने तथा मोटा अनाज खाने के बारे में प्रेरित किया। शिविर के अंत में बाल विकास परियोजना अधिकारी ने विभाग विभाग के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे इस तरह की योजनाओं का लाभ उठाने और उन्हें जड स्तर तक पहुँचाने और किशोरावस्था में किशोरियों को इस तरह की महत्वपूर्ण जानकारी देने और उससे जुड़ी गलत भ्रांतियों से दूर रहने के बारे में सलाह दी। साथ में उन्होंने विभाग के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे। योजनाओं जैसे इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, बेटी है अनमोल योजना तथा विधवा पुनर्विवाह योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में जानकारी दी। शिविर में लगभग 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।