महिला अधिकारियों को दी निर्वाचन प्रक्रिया, ईवीएम-वीवीपैट की जानकारी

हमीरपुर,

लोकसभा आम चुनाव-2024 की मतदान प्रक्रिया के दौरान एक जून को केवल महिला अधिकारियों द्वारा संचालित किए जाने वाले मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाली महिला पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों के लिए सोमवार को यहां जिला परिषद हॉल में उपमंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे निर्वाचन प्रक्रिया एवं ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझें और अगर कहीं पर भी कोई शंका है तो मास्टर टेªनरों से पूरी जानकारी हासिल करें, ताकि मतदान के दिन किसी भी तरह की समस्या या अनावश्यक विवाद पैदा न हो। मनीष कुमार सोनी ने बताया कि महिला अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया एवं ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए 14 मई को भी उपमंडल स्तरीय पूर्वाभ्यास आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर ईवीएम-वीवीपैट के मास्टर टेªनर विजय चौहान ने महिला अधिकारियों को ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की। सुरजीत चौहान और अरुण कतना ने भी महिला अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया और मतदान केंद्रों पर किए जाने वाले विभिन्न प्रबंधों से अवगत करवाया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।