बड़सर,
जिला हमीरपुर के उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल महारल के एन सी सी कैडेट विशाल ठाकुर का चयन थल सेना कैंप के लिए हुआ है! विशाल ठाकुर जिला सोलन की महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी कुमारहट्टी सुल्तानपुर मे 19 जून से 28 जून तक आयोजित होने बाले थल सेना कैंप का हिस्सा बनेंगे! ए टी सी -182 के तहत 6 मई से 15 मई तक आयोजित कैंप मे विशाल के उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर विशाल ने इस मुकाम को हासिल करने मे कामयाबी पाई है!
महारल स्कूल के लिए यह गर्व के पल इतिहास मे पहली बार आए है कि एन सी सी के किसी कैडेट का चयन थल सेना कैंप के लिए हुआ है! स्कूल प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि एन सी सी कैडेट विशाल ठाकुर के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण उनका चयन थल सेना कैंप के लिए हुआ है जिसके लिए विशाल ठाकुर, अविभावक, स्कूल स्टॉफ व थल सेना के समस्त अधिकारी बधाई के पात्र है! वहीं विशाल ने इस उपलब्धि के लिए प्रशिक्षण अधिकारी कॉल.एस एस रावत, जे सी ओ शशी पाल व कश्मीर सिंह,ट्रेनिंग स्टॉफ राज कुमार, विनोद कुमार एवं ए एन ओ अजय कुमार को दिया है!

Author: Himachal Samvaad







