मर्डर के मामले में बद्दी पुलिस ने 11 युवकों को किया गिरफ़्तार

बद्दी /सोलन

बद्दी में दो दिन पहले हैवानियत का नंगा नाच की खबर अब विधानसभा तक पहुँच गई है बीजेपी द्वारा विधानसभा का वाक्oआउट किया गया और नेता प्रतिपक्ष द्वारा कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया गया नेता प्रतिपक्ष ने बद्दी में हुए हत्या कांड पर सरकार को घेरा और सरकार की क़ानून व्यवस्था पर सवालिया निशान उठाये उन्होंने कहा की पुलिस बूथ साथ में होने के बावजूद बद्दी में सारे आम 14 युवकों ने चार लोगो को डंडों से पीटा जिसमे एक युवक की मौक़े पर ही मौत हो गई और दूसरा पीजीआई में भर्ती है हालाँकि बद्दी एसपी इल्मा अफ़रोज़ ने ख़ुद घायल को पीजीआई पहुँचाया और हत्या के मामले में बद्दी पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ़्तार भी कर लिया है लेकिन नेता प्रतिपक्ष द्वारा विधानसभा के बाहर बद्दी के हत्या का मामला उठाना कहीं ना कहीं बद्दी पुलिस पर सवालिया निशान उठ गये है

बद्दी पुलिस ने हत्या के दूसरे दिन 3 आरोपियों को गिरफ़्तार किया था और उसके अगले दिन 8 और आरोपी गिरफ़्तार कर लिए गये है

एसपी बद्दी इल्मा अफ़रोज़ ने बताया की घटना के बाद वह अपनी गाड़ी में ख़ुद घायल को लेकर पीजीआई पहुँचाया है और घटना के दो दिन बाद ही मामले में 11 आरोपियों को गिरफ़्तार भी कर लिया गया है एसपी ने बताया की दोनों पक्षों में गाँजा बेचने के लेने देन को लेकर विवाद बढ़ा था और चंद पैसों के लिए बेरहमी से हत्या कर दी गई उन्होंने कहा की पुलिस अपना काम ईमानदारी से कर रही है और क्षेत्र में क़ानून व्यवस्था बनाये रखना पुलिस की ज़िम्मेवारी है

 

 

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।