ममता मुख्यमंत्री नहीं, माफिया, जिहादियों और घुसपैठियों की कायदे आज़म: अनुराग सिंह ठाकुर

हमीरपुर/पश्चिम बंगाल:
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के तहत एंटली और हावड़ा उत्तर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि माफिया, जिहादियों और घुसपैठियों की कायदे आज़म के रूप में कार्य कर रही हैं। बंगाल की अस्मिता और संसाधनों की रक्षा के लिए टीएमसी सरकार का जाना और भाजपा सरकार का आना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव बांग्ला स्वाभिमान, बांग्ला संस्कृति और बंगाल के अस्तित्व की रक्षा का चुनाव है। लंबे समय से बांग्लादेशी घुसपैठ एक गंभीर समस्या बनी हुई है। कांग्रेस, कम्युनिस्ट और टीएमसी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इन दलों ने योजनाबद्ध तरीके से घुसपैठ को बढ़ावा दिया, जिससे यह उनके लिए वोट बैंक बन गया। राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के बजाय भ्रष्टाचार और कट-मनी की राजनीति को बढ़ावा दिया गया, जिसके चलते कई मंत्री और नेता भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ्तार हुए हैं।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व चुनावों में टीएमसी से जुड़े तत्वों द्वारा मतदान प्रक्रिया को प्रभावित किया जाता था, लेकिन इस बार भयमुक्त वातावरण में रिकॉर्ड मतदान हुआ है, जिससे बदलाव का संकेत स्पष्ट है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। उन्होंने टीएमसी शासन को जंगलराज बताते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा व्यवस्था और रोजगार की स्थिति चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था पर भ्रष्टाचार और माफिया का प्रभाव बढ़ा है तथा आम जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया है। भाजपा को दिया गया प्रत्येक वोट कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा और राज्य में शांति व विकास सुनिश्चित करेगा।

महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के साथ हुए अत्याचारों को दबाया गया है और वास्तविक आंकड़े सामने नहीं आने दिए गए। उन्होंने आश्वस्त किया कि भाजपा की सरकार बनने पर सभी वर्गों की महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा। भाजपा ने महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि देने का संकल्प दोहराया और कहा कि सरकार बनने पर गरीब महिलाओं को मुफ्त राशन सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।