मतदान डयूटी पर तैनात होने वाले अधिकारी 8-9 को डालेंगे वोट

हमीरपुर ।

एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि क्षेत्र के सभी 94 मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी 8 और 9 जुलाई को पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 8 जुलाई को इन अधिकारियों-कर्मचारियों के आखिरी पूर्वाभ्यास के दौरान बहुतकनीकी कालेज बड़ू के ड्राइंग हॉल में फेसिलिटेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। अधिकारी-कर्मचारी इस सेंटर पर दोपहर बाद 3 बजे से लेकर 5 बजे तक मतदान कर सकेंगे। इसके अलावा 9 जुलाई को मतदान केंद्रों के लिए रवाना होने से पहले मतदान के लिए ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के कमरा नंबर 113 में फेसिलिटेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा, जहां सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक मतदान किया जा सकेगा।
निर्वाचन अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे 8 और 9 जुलाई को फेसिलिटेशन सेंटरों पर होने वाले मतदान के लिए अपने-अपने एजेंटों की नियुक्ति कर दें। उन्होंने कहा कि इन एजेंटों के पास भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।