भोरंज में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगाया शिविर

भोरंज ।

दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और रैडक्रॉस सोसाइटी की जिला एवं उपमंडल इकाई ने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से शुक्रवार को यहां नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एक शिविर आयोजित किया।
इस शिविर में क्षेत्र के लगभग 150 दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों ने अपना चैकअप करवाने के साथ-साथ कृत्रिम अंगों एवं सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण भी करवाया। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव सिंह चंदेल और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।