भोटा चैरीटेबल अस्पताल का पहली दिसंबर से बंद होने का समचार दुर्भाग्यपूर्ण: आशीष शर्मा

हमीरपुर,
भोटा चैरीटेबल अस्पताल का पहली दिसंबर से बंद होने का समचार दुर्भाग्यपूर्ण है। बुधवार को इस संबंध में विधायक हमीरपुर आशीष शर्मा ने अस्पताल प्रशासन से मुलाकत की एवं धरने पर बैठे स्थानीय लोगों को अपना साथ व समर्थन भी दिया। आशीष शर्मा ने कहा की जनहित में चल रहे ऐसे संस्थान जो लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाते हैं, उनपर गाज गिराना व उन्हें तालाबंदी की ओर ले जाना सरकार का निंदनीय निर्णय है। मैं प्रदेश सरकार व माननीय मुख्यमंत्री महोदय से विनम्र निवेदन करता हूँ कि समस्त जिला वासियों व आसपास के जिलों के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए संस्था को राहत प्रदान की जाए व जनहित में इस अस्पताल को बंद होने से बचाया जाए। ताकि लोगों को मिल रही बेहतर एवं निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं ऐसे ही जारी रहें व उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। जल्द माननीय मुख्यमंत्री जनहित में फैसला लें एवं अस्पताल को बंद होने से बचाएं। मैं हमेशा की तरह अपने हमीरपुर की जनता के हित के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूँ। इस अस्पताल को बंद होने से बचाने के लिए जनता के साथ हर कदम पर साथ देने के लिए तैयार हूँ।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।