नूरपुर ,
भारतीय मजदूर संघ द्वारा आज नूरपुर में बैठक का आयोजन किया गया! जिसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे!
बैठक में मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी भी शामिल रहे! इस दौरान सीटू के कई कार्यकर्ताओं ने सीटू को छोड़कर भारतीय मजदूर संघ का दामन थाम लिया!जिनका स्वयं प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा ने भरपूर स्वागत किया!इस अवसर पर मदन राणा ने कहा कि नूरपुर मंडल अध्यक्ष वीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई है! बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है तथा मंडल नूरपुर में वीर सिंह की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है!
मदन राणा ने जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान सीटू के कार्य कार्यकर्ताओं ने सीटू का दामन छोड़कर भारतीय मजदूर संघ का दामन थाम लिया है! मैं उन सभी कार्यकर्ताओं का संघ में हार्दिक स्वागत तथा अभिनंदन करता हूं!
Author: Himachal Samvaad









