*भारतीय जनता पार्टी, बड़सर मण्डल ने आयोजित की सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला, हर बूथ पर बनाएगी 250 सदस्य* : इंद्रदत्त लखनपाल

बड़सर,

– भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बड़सर मण्डल ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए एक विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत, भाजपा ने बड़सर मण्डल के प्रत्येक बूथ पर 250 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

इस अभियान के संबंध में आज बड़सर में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष श्री यशवीर पटियाल ने की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा एवं बड़सर के विधायक श्री इंद्रदत लखनपाल, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना योगी, जिला अध्यक्ष श्री देशराज शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, प्रदेश कार्यकरणी सदस्य संजीव कुमार शर्मा, कमल नयन शर्मा मण्डल महामंत्री श्री संजीव शर्मा,मुकेश कुमार, मण्डल उपाध्यक्ष संजय बन्याल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, राजेन्द्र डटवालिया, दलजीत राणा समेत कई अन्य महत्वपूर्ण नेता उपस्थित रहे।

इस कार्यशाला में भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा को मजबूती मिलेगी और नए सदस्यों के जुड़ने से पार्टी की विचारधारा का प्रसार होगा। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर सक्रिय रूप से काम करना चाहिए और नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करना चाहिए।

बड़सर के विधायक श्री इंद्रदत लखनपाल ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान भाजपा के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना योगी ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया।

इस कार्यशाला के दौरान, भाजपा नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण रणनीतियों पर चर्चा की। साथ ही, आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को उत्साहित और प्रेरित किया गया। मण्डल अध्यक्ष यशवीर पटियाल ने कार्यशाला के अंत में सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि बड़सर मण्डल के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत से यह सदस्यता अभियान सफल होगा और भाजपा का भविष्य और उज्ज्वल बनेगा।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।