भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर सदस्यता अभियान को लेकर 25 को होगी कार्यशाला- विकास शर्मा

हमीरपुर,

भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी देशभर में सदस्यता अभियान शुरू हुआ है इसी अभियान की कार्यशाला अभी हाल ही में 22 अगस्त को प्रदेश स्तरीय संपन्न हुई।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर सदस्यता अभियान की कार्यशाला जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा की अध्यक्षता में होगी यह कार्यशाला 25 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे बसंत रिजॉर्ट में रखी गई है। इसमें मुख्य रूप से पूर्व में रहे गगरेट के विधायक प्रदेश सचिव वह सदस्यता अभियान के हमीरपुर के प्रभारी राजेश ठाकुर, हमीरपुर लोकसभा के विस्तारक अमित कुमार कार्यशाला में उपस्थित होंगे।
विकास शर्मा ने कहा कि इस सदस्यता अभियान में सांसद, विधायक एवं पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी प्रकोष्ठों के संयोजक, सभी जिला परिषद मेंबर, ब्लॉक समितियां के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, एवं इस सदस्यता अभियान को लेकर जिला से बनाई गई कमेटी इस कार्यशाला में भाग लेंगे

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।