भाजपा हमीरपुर ग्रामीण मंडल की समीक्षा बैठक आयोजित, आगामी कार्यक्रमों की बनाई गई रणनीति

हमीरपुर,
भारतीय जनता पार्टी हमीरपुर ग्रामीण मंडल की समीक्षा बैठक आज बरोहा में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव अमित ठाकुर तथा भाजपा के पूर्णकालिक विस्तारक अमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में मंडल स्तर पर पूर्व में आयोजित पार्टी कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही पार्टी हाईकमान के निर्देशों के अनुरूप आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक कार्यों की रणनीति तय की गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और निरंतर जनसंपर्क से ही संभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारा जाएगा।

प्रदेश सचिव अमित ठाकुर ने कहा कि भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है, जहां योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठकों का उद्देश्य केवल मूल्यांकन नहीं, बल्कि भविष्य की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करना भी है। आगामी कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

पूर्णकालिक विस्तारक अमित शर्मा ने कहा कि मंडल स्तर पर संगठनात्मक समन्वय और बूथ स्तर तक निरंतर संवाद पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को दिए गए दायित्वों का समयबद्ध और प्रभावी निर्वहन ही संगठन की सफलता की कुंजी है।