भाजपा मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित विधायक प्राथमिकता बैठकों का बहिष्कार बेहद आश्चर्यचकित : प्रेम कौशल

हमीरपुर ,
भाजपा विधायक दल द्वारा मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित विधायक प्राथमिकता बैठकों का बहिष्कार बेहद आश्चर्यचकित करने वाला है और ऐसा करके भाजपा विधायकों ने अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं जवाब देही से विमुख होने का कार्य किया है।प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि भाजपा के एजेंडे में जनहित तथा प्रदेश हित है ही नहीं और बी जे पी नेता मात्र राजनीति करते हैं।उन्होंने कहा कि यदि भाजपा विधायकों के उनके चुनाब क्षेत्रों से संबंधित कोई मुद्दे थे तो मिडिया में प्रचार करने की बजाय वह बैठक में शामिल हो कर उन पर अपने विचार एवं रोष प्रकट कर सकते थे,परंतु वास्तविकता तो यह है कि भाजपा की मुद्दों तथा प्रदेश की तरक्की से कोई सरोकार ही नहीं है।
विभिन्न विधानसभा सत्रों के दौरान भी भाजपा विधायक दल विधानसभा के अंदर मुद्दों पर चर्चा करने की बजाए कभी मुर्गों के पोस्टर लेकर तो कभी गोबर के टोकरे लेकर नौटंकी करने का ही कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों का एकमात्र उद्देश्य सरकार का विरोध करना ही है जिसके चलते उनकी ऐसी राजनीति से प्रदेश और जनता का नुकसान हो रहा है एवं भाजपा नेता जनता में अपनी विश्वसनीयता तथा प्रासंगिता भी खोते जा रहे हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।