भाजपा मंडल समीरपुर ने आपदा प्रभावित चंबा और दसुआ में राहत सामग्री भेजी

समीरपुर
भाजपा मंडल समीरपुर ने आज हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला और पंजाब के दसुआ में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री भेजी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में सहायता सामग्री वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, भोरंज विधानसभा की पूर्व विधायिका कमलेश कुमारी, मंडल महामंत्री हिटलर ठाकुर व संजीव डोगरा, जिला उपाध्यक्ष चमन ठाकुर, जिला आई-टी सह-संयोजक अश्विनी गाँधी, विजय सांख्यान, कैप्टन मनमोहन, प्रगुण गौतम और युवक क्लब झनिकार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सक्रिय प्रयासों की सराहना की और कहा कि वे इस कठिन समय में पीड़ित आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पूरी ज़िम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ आगे आए हैं। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इस संकट के समय में सरकार का उदासीन रवैया बेहद निराशाजनक है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।