भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने शुक्रवार को अपने जन आशीर्वाद अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत स्वाहल से किया

हमीरपुर।

विधानसभा उपचुनावों में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने शुक्रवार को अपने जन आशीर्वाद अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत स्वाहल से किया। इसके साथ ही यहां के सभी गाँवों में नुक्कड़ सभाएँ आयोजित कर आशीष शर्मा ने जन आशीर्वाद मांगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायत काले अंब और बरोहा में भी नुक्कड़ सभाओं में जन आशीर्वाद लिया। नुक्कड़ सभाओं में पहुंचे लोगों ने खुले तौर पर भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा को समर्थन दिया व एक स्वर में कहा कि अबकी बार आशीष शर्मा पिछली बार से अधिक मतों से विजय प्राप्त करेंगे। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने सभी लोगों से भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुने हुए विधायकों को को दरकिनार किया और उनके आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ किया। विधायक अपने क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व करता है और यह उस देवतुल्य जनता के आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ है। चौदह माह कोई भी काम नहीं मुख्यमंत्री ने नहीं किया। लोगों के कामों को लेकर जब भी वह मुख्यमंत्री से मिलने जाते मुख्यमंत्री मिलने तक का समय नहीं देते थे। चार चार दिन बैठाये रखा, लेकिन मिलने तक का समय नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा से टिकट मिला है और वह सौभाग्यशाली हैं कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य बन चुनाव लड़ रहे हैं। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ है और यहाँ के प्रत्येक कार्यकर्ता ने पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की है। अब पार्टी को और मजबूत किया जाएगा और हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी के मार्गदर्शन से विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजय मिलेगी।

आशीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ओछी राजनीति पर उतारु हैँ और कारोबार् को प्रभावित कर रहे हैं परिवार के लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं व जो समर्थक कारोबारी या व्यावसाई है उनके पीछे पुलिस व विभागीय टीमें भेजकर प्रताड़ित किया जा रहा है। हमीरपुर की जनता डरने वाली नहीं है और उनका बेटा उनके साथ हमेशा खड़ा है। कुछ बरसाती मेंढक पंद्रह दिन यहां घूमेंगे और अनाप शनाप ब्यानबाजी करेंगे लेकिन हमीरपुर की जनता जानती है कि उनका बेटा ही हमेशा की तरह उनके बीच रहेगा व सुख दुख का साथी बनेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ अनाप शनाप ब्यानबाजी करते हैं लेकिन कभी अपनी सरकार की उपलब्धियां नहीं बताते क्यूंकि उपलब्धियां हैं ही नहीं। युवाओं को रोजगार के नाम पर दस नौकरियां नहीं मिली। उल्टा नौकरियां देने वाले संस्थान को ही बंद कर दिया गया है। यह मित्रों व परिवार को फायदा पहुंचाने वाली सरकार है जबकि जनता की बारी इनके खजाने खाली हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगे व एक मजबूत विपक्ष के नाते जनता की आवाज़ विधानसभा में उठाएंगे। केंद्र में भाजपा की सरकार है और केंद्र से अनेकों परियोजनाएँ विधानसभा क्षेत्र में लाई जाएंगी। ताकि इलाके का विकास हो व रोजगार के अवसर पैदा हों। उन्होंने कहा कि उनकी झूठी ब्यानबाजी में आने व किसी भी तरह से डरने की जरूरत मेरे हमीरपुर की जनता को नहीं है। आपका यह बेटा हमेशा अपनों के लिए खड़ा है व कोई भी लड़ाई लड़ने को तैयार है। जनहित में चली इस लड़ाई में जनता मेरे साथ है और भाजपा को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाएगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।