भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला और मंडल पदाधिकारियों ने आशीष शर्मा से मुलाकात की एवं उन्हें सम्मानित किया

हमीरपुर।
भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला और मंडल पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से दूसरी बार निर्वाचित विधायक आशीष शर्मा से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की एवं उन्हें सम्मानित किया। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कमलेश परमार की अगुवाई में सभी पूर्व सैनिकों ने विधायक आशीष शर्मा को दूसरी बार विधायक बननेे पर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कमलेश परमार ने कहा कि सभी पूर्व सैनिकों ने बीते उपचुनाव में दिन-रात एक कर भाजपा को जीत दिलवाने के लिए महत्वपूर्व कार्य किया है।

सभी पूर्व सैनिकों का इस जीत में अहम योगदान रहा है। उन्होंने प्रकोष्ठ की ओर से सभी सैनिकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अब सभी सैनिक 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आज से ही तैयारी शुरू कर दें और भाजपा को भारी बहुमत से हमीरपुर विधानसभा से विजय दिलाने के लिए कार्य करेंगे।
उधर विधायक आशीष शर्मा ने सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों के चरणों में प्रणाम कर उन्हें आशीर्वाद देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वीर भूमि हमीरपुर में पूर्व सैनिकों का योगदान हर क्षेत्र में रहता है। सैनिक कभी भूतपूर्व नहीं होता बल्कि वह सेवानिवृत होने के बाद भी समाज में अपना योगदान देता रहता है। उन्होंने कहा कि चुनाव में विधायक ने कहा कि वह खुद भी पूर्व सैनिक परिवार से संबंध रखते हैं उनके दादा और चाचा ने भारतीय सेवा और वायु सेवा में अपनी सेवाएं दी हैं।

सैनिकों ने भरपूर मेहनत कर मुझे आशीर्वाद दिया है। जिसके लिए मैं ताउम्र उनका आभारी रहूंगा। विधायक ने कहा कि आगामी समय में सभी के मार्गदर्शन से विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जाएंगे। जल्द ही पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का एक भव्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों का उन्हें आशीर्वाद देने के लिए दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देश रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के परिवारों और को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा और वीर नारियों की मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर जिला सहसंयोजक कैप्टन तिलक शर्मा, मंडल संयोजक मनोहर लाल जसवाल, कैप्टन अश्विनी कटोच, जिला सह संयोजक सूबेदार दया सिंह पठानिया, कैप्टन बलदेव, कैप्टन मिलाप चंद चौहान, कैप्टन देशराज, कैप्टन ओमप्रकाश धीमान, कमल देव शर्मा, रमेश सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।