भरेड़ी में आयोजित किया जाएगा रैडक्रॉस मेला : शशिपाल शर्मा,मेडिकल जांच शिविर, रक्तदान शिविर और प्रदर्शनियां होंगी मुख्य आकर्षण

भोरंज ।

रैडक्रॉस सोसाइटी की भोरंज उपमंडल इकाई शीघ्र ही भरेड़ी में रैडक्रॉस मेले का आयोजन करेगी। भरेड़ी के डीएवी स्कूल के परिसर में आयोजित होने वाले इस मेले की तैयारियों के लिए एसडीएम एवं उपमंडलीय रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों, व्यापार मंडल भरेड़ी तथा अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह मेला 27 दिसंबर 2024 को आयोजित किया जाना था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के देहावसान पर राष्ट्रीय शोक के चलते इसका आयोजन स्थगित कर दिया गया था। अब इसे मार्च महीने में आयोजित किया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि इस मेले में मेडिकल जांच शिविर, रक्तदान शिविर, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी और अन्य गतिविधियां भी करवाई जाएंगी।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से रैडक्रॉस मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने तथा रैडक्रॉस सोसाइटी से जुड़कर इसके लिए हरसंभव योगदान देने की अपील भी की। एसडीएम ने कहा कि रैडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से गरीब एवं जरुरतमंद लोगों की मदद की जाती है। आम लोग रैडक्रॉस सोसाइटी से जुड़कर इसमें अंशदान कर सकते हैं। इस अंशदान की राशि किसी गरीब एवं जरुरतमंद के लिए बड़ा सहारा साबित हो सकती है।
बैठक में तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, जाहू के नायब तहसीलदार बलवंत सिंह, व्यापार मंडल भरेड़ी के प्रधान राजेश कुमार, बीडीसी अध्यक्ष राजिंद्र कुमार और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।