ब्लॉक कांग्रेस नूरपुर की बैठक बचत भवन में हुई सम्पन्न, बैठक में कांग्रेस पार्टी की सभी इकाइयां रही उपस्थित

नूरपुर,

ब्लॉक कांग्रेस नूरपुर की बैठक आज बचत भवन में सम्पन्न हुई।बैठक में कांग्रेस पार्टी की सभी इकाइयां उपस्थित रही।कांगड़ा-चम्बा के जिला प्रभारी शांतनु चौहान की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में पूर्व विधायक अजय महाजन,पूर्व जिला अध्यक्ष कर्ण पठानिया मालटू,विक्रम पठानिया विशेष रूप से मौजूद रहे।

शांतनु चौहान ने बताया कि इस तरह की बैठकें सभी विधानसभाओं में हो रही है और उन बैठकों का औचित्य यही है कि संगठन को किस तरह मजबूती दी जाए।उन्होंने बताया कि पार्टी का उद्देश्य नए कार्यकर्त्ताओं को जोड़ना है वहीं पुराने कार्यकर्त्ता जो कई सालों से पार्टी के साथ जुड़े है उनसे फीडबैक लेना है जिससे संगठन में आई कमियों को दूर करने का प्रयास रहेगा।उन्होंने बताया कि जब संगठन मजबूत होगा तभी पार्टी मजबूत होगी।
वहीं बैठक में मंडल कांग्रेस,महिला कांग्रेस,कांग्रेस सेवा दल सहित सभी इकाइयों ने इस बैठक में भाग लिया।