हमीरपुर ।
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा टिक्कर खतरियां ने ग्राम पंचायत टिक्कर बुहला में जागरुकता शिविर का आयोजन किया। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में लोगों को केंद्र सरकार एवं हिमाचल सरकार द्वारा प्रायोजित स्कीमों की जानकारी दी गई। शाखा उपप्रबंधक दिनेश कुमार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री जनसुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना और अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया गया तथा उनसे इन स्कीमों का भरपूर फायदा उठाने की अपील भी की गई। उन्होंने बताया कि अटल पैंशन योजना से लोग अपना बुढ़ापा सुरक्षित कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, पशु क्रेडिट कार्ड, डिजिटल बैंकिंग सेवा के बारे में भी जानकारी दी।
-0-
Author: Himachal Samvaad












