बिल्लों से बाहर निकले नेता भाजपा विधायक पर न करें अनाप-शनाप ब्यानवाजी : विकास पटियाल

बड़सर,

भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विकास पटियाल ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि बिल्लों से बाहर निकले कांग्रेसी नेता भाजपा विधायक पर अनाप-शनाप ब्यानवाजी करने से बाज आएं अन्यथा इसका परिणाम सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इंद्र दत्त लखनपाल से चुनावों में पराजित होने के बाद अपनी हार को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। यही कारण है कि आए दिन मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कांग्रेसी भाजपा विधायक पर अनाप-शनाप ब्यानवाजी करने पर उतारू हो गए हैं। विकास ने कहा कि जिस समय लखनपाल कांग्रेस में थे उस दौरान उक्त कांग्रेसी किसी भी कार्यक्रम में देखे तक नहीं गए। यही नहीं कांग्रेस द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी की बात की जाए तो जिला परिषद रहते हुए भी क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने में नाकाम साबित हुए हंै।

जिला परिषद के समय की बात की जाए तो सुभाष ढटवालिया लोगों से बात करने की बजाए शीशे बंद गाड़ी में मुंह मोड़ कर चले जाते थे। यही कारण है कि ढटवाल क्षेत्र की जनता ने भी उन्हें नकारा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की बातों को सरकार के समक्ष समय रहते उठाते तो इस बार चुनावों में हार का मुंह न देखना पड़ता। उन्होंने कहा कि ढटवाल का धरती पुत्र होने का नारा देकर भी ढटवाल को अपने पक्ष में नहीं मोड़ पाए। ठाकुर ने कहा कि विधायक लखनपाल का लोगों के प्रति स्नेह मधुर भाषी व शालीन स्वभाव के चलते ही बड़सर की जनता ने उन्हें चौथी बार विधायक बनने का मौका दिया।

विकास ठाकुर ने सुभाष ढटवालिया द्वारा की गई प्रैस वार्ता के दौरान दिए गए वक्तव्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि लखनपाल लोगों के हर दुख दर्द को सांझा करने का कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने की बात को भी कांग्रेसी नेता पचा नहीं पा रहे हैं। कांग्रेस नेता भी अगर इंद्र दत्त लखनपाल की तर्ज पर लोगों का दुख दर्द बांटते तो आज उन्हें हार का मुंह न देखना पड़ता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इंद्र दत्त लखनपाल यदि किसी कार्यक्रम में ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते हैं या फिर किसी भी कार्यक्रम में भोजन कर लेते हैं तो कांग्रेसियों को मिर्ची क्यों लग रही है। उन्होंने कहा कि सुभाष ढटवालिया की प्रैस वार्ता के दौरान कुछ एक ऐसे छुट भैया नेता अभी भी उन्हें घेरे बैठे हुए हैं। इन में से किसी एक को भी वार्ड पंच का चुनाव लड़वा लें तो इन्हें हार देखने से कोई भी नहीं बचा सकता है। उन्होंने कहा कि बड़सर में यदि मुख्यमंत्री खुद चुनाव लड़ रहे हैं का नारा नहीं चलता तो हार का अंतर इतना बड़ा हो जाता कि किसी ने भी अनुमान नहीं लगाया होगा।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।