बिलासपुर में 21 से 23 नवंबर तक गोविंद सागर झील के तट पर आयोजित होने वाले ‘जल तरंग जोश महोत्सव-2025’ की तैयारियां जोरों

बिलासपुर ,

बिलासपुर में 21 से 23 नवंबर तक गोविंद सागर झील के तट पर आयोजित होने वाले ‘जल तरंग जोश महोत्सव-2025’ की तैयारियां जोरों पर हैं। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 21 नवंबर को सुबह 11 बजे लुहणू मैदान में इसका शुभारंभ करेंगे।

उद्घाटन के दौरान, मुख्यमंत्री ₹100 करोड़ की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन करेंगे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण गोविंद सागर झील में होने वाली जल क्रीड़ा प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें कायाकिंग और राफ्टिंग शामिल हैं। प्रतियोगिताओं का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर किया जाएगा।

तीन दिवसीय इस महोत्सव में रेड क्रॉस मेला (स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान), आजीविका मेला (स्थानीय उत्पादों की बिक्री) और ‘नशे को ना कहें, फिटनेस को हाँ’ थीम पर आधारित नशा मुक्ति अभियान भी चलाया जाएगा। 23 नवंबर को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान, प्रतिदिन शाम को भव्य सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गौरव कौंडल और कुमार साहिल जैसे कलाकार प्रस्तुति देंगे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।