बिलासपुर।
बिलासपुर में ट्रैफिक प्रबंधन को हाईटेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए चार अत्याधुनिक ट्रैफिक वाहन जिले में पहुंच गए हैं। ये गाड़ियां आधुनिक तकनीक और डोलकर रडार सिस्टम से लैस हैं, जो सड़क सुरक्षा, तेज गति पर नियंत्रण और ट्रैफिक उल्लंघनों की निगरानी में बड़ी भूमिका निभाएंगी। पुलिस प्रशासन ने जानकारी दी कि अब कोई भी व्यक्ति सड़क हादसे, अवैध पार्किंग, तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, या अन्य ट्रैफिक संबंधित शिकायत सीधे 112 नंबर पर दर्ज करवा सकता है।
कॉल मिलते ही नजदीकी ट्रैफिक वाहन मौके पर पहुंचेगा, जिससे कार्रवाई में तेजी आएगी। वही, नए वाहनों में लगा डोलकर रडार सिस्टम वाहनों की गति को हाई-एक्युरेसी के साथ कैप्चर करता है। इसके जरिए हाईवे और मुख्य सड़कों पर तेज रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण पाया जाएगा। साथ ही, यह तकनीक ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों का डेटा तुरंत कंट्रोल रूम में भेज देती है। इन हाईटेक वाहनों के आने से

ओवरस्पीडिंग पर तुरंत चालान, दुर्घटना स्थल पर त्वरित पहुंच, ट्रैफिक जाम की स्थिति में राहत, नशे में ड्राइविंग पर प्रभावी कार्रवाईकी उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस विभाग का कहना है कि इन वाहनों के शामिल होने से जिले में सड़क सुरक्षा को नया स्तर मिलेगा और आम लोगों को यातायात से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी तेजी से मिल सकेगा।
Author: Himachal Samvaad











