बिझड़ी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन 17 मार्च तक

बिझड़ी ।

विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत करेर के आंगनवाड़ी केंद्र खंगालता में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक पद भरा जाएगा।
इस पद के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बिझड़ी में 17 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है।
आवेदक महिला की आयु 17 मार्च 2025 को 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उसका नाम संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। आवेदक कम से कम बारहवीं पास हो और सभी संसाधनों से उसके परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक न हो। आय के संबंध में तहसीलदार या नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।
इस पद के लिए साक्षात्कार 26 मार्च को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय बड़सर में लिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी बिझड़ी के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।