बड़़सर में 12 मार्च को लगेगा मिनी रोजगार मेला

हमीरपुर ।

जिला उप-रोजगार कार्यालय बड़सर में 12 मार्च को सुबह साढे दस बजे से मिनी रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिवम इंस्टीट्यूट फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एसआईवीटी) घुमारवीं में सीनियर आईटी फैकल्टी के दो पदों और जूनियर फैकल्टी के एक पद को भरने के लिए भी साक्षात्कार लिए जाएंगे।

इन पदों के लिए अभ्यर्थी एमसीए, एमएससी सीएस-एमएससी आईटी, बीसीए, बीएससी-आईटी, पीजीडीसीए और बीकाम विद टैली में से कोई भी डिग्री या डिप्लोमाधारक होना चाहिए तथा उसकी आयु 18 से 32 वर्ष के बीच हो।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि आवेदकों को 13,800 रुपए मासिक वेतन दिया जाऐगा अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यताएं रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।