बजट में भोरंज को मिली विशेष तवज्जो: सुरेश कुमार

भोरंज ।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा सोमवार को पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए स्थानीय विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश के बजट में भोरंज विधानसभा क्षेत्र को पहली बार विशेष तरजीह मिली है। मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण भोरंज विधानसभा क्षेत्र का विशेष उल्लेख करते हुए इस क्षेत्र के लिए तीन बड़ी घोषणाएं की हैं।
सुरेश कुमार ने बताया कि भोरंज की नवगठित नगर पंचायत के लिए बजट में 50 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे नई नगर पंचायत के संचालन में सुविधा होगी तथा भोरंज कस्बे का सुनियोजित विकास सुनिश्चित होगा। विधायक ने बताया कि भोरंज के नागरिक अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट और डायलिसिस सुविधा आरंभ करने की घोषणा भी बजट में की गई है। इससे क्षेत्रवासियों को उनके घर के पास ही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सुरेश कुमार ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का दर्जा देने का जिक्र भी मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में किया है। इससे क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए बेहतरीन इनफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध होगा।
सुरेश कुमार ने कहा कि हिमाचल के बजट में पहली बार भोरंज विधानसभा क्षेत्र को विशेष तवज्जो दी गई है। उन्होंने इसके लिए अपनी ओर से और सभी भोरंजवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बजट में इन बड़ी घोषणाओं से भोरंज विधानसभा क्षेत्र निःसंदेह एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनने की ओर अग्रसर होगा।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।