प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने पूर्व मंत्री किशन कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया

हमीरपुर,
पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री किशन कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है , प्रोफेसर धूमल ने कहा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री, पूर्व लोकसभा सांसद किशन कपूर हमारे बीच में नहीं रहे l ईश्वर उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। इस कठिन घड़ी में हम उनके परिवार के साथ हैं।