प्रोक्टर एंड गैंबल में अप्रेंटिसशिप का मौका, 19 को होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर।

बद्दी में स्थित विश्व प्रसिद्ध कंपनी प्रोक्टर एंड गैंबल के प्लांट में अप्रेंटिसशिप टेªनी के 15 पदों के लिए 19 जुलाई को सुबह साढे 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि ये पद एक वर्ष के लिए भरे जाएंगे तथा इनके लिए इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मशीनिस्ट, आर एंड एसी टेªड में आईटीआई डिप्लोमाधारक युवा पात्र होंगे। आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साक्षात्कार में चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ साढे दस हजार रुपये मासिक मानदेय भी दिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा ये योग्यताएं रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
इच्छुक आवेदक वेबपोर्टल ईईएमआईएस.एचपी.एनआईसी.इन eemis.hp.nic.in पर अपनी लॉग इन आईडी बनाने के बाद ट्रेनी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।