हमीरपुर,
भारतीय जनता पार्टी हमीरपुर जिला संगठन में प्रागुण गौतम को जिला आईटी सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। प्रागुण गौतम नादौन विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं। वे पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल नादौन में पदाधिकारी रह चुके हैं तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला हमीरपुर में दो बार जिला महामंत्री के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। पार्टी नेतृत्व ने आशा व्यक्त की है कि वे अपने संगठनात्मक अनुभव का लाभ आईटी विभाग को मजबूत करने में देंगे।
Author: Himachal Samvaad








