सरकार को गिराने के मंसूबों में असफल हर्ष महाजन सीपीएस मुद्दे को आधार बनाकर देख रहे सपने : प्रेम कौशल

हमीरपुर,
हिमाचल की राजनीति में हर्ष महाजन कॉमेडी किंग की भूमिका में अपने हवा हवाई वक्तव्यों से प्रदेश वासियों का मनोरंजन करने का कार्य कर हास्य का पात्र बन रहे हैं।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने मीडिया को जारी ब्यान में कहा कि प्रदेश सरकार को गिराने के मंसूबों में असफल हर्ष महाजन सी पी एस मुद्दे को आधार बनाकर जो सपने देख रहे हैं उनमें भाजपा कभी सफल होने वाली नहीं है उल्टा हर्ष महाजन को अपनी राज्य सभा सदस्यता की फ़िक्र करनी चाहिए क्योंकि उनके चुनाब से संबंधित याचिका भी माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।कौशल ने कहा सी पी एस के मसले पर भाजपा नेता अति उत्साह में व्यानबाज़ी कर रहे हैं जबकि ऐसी नियुक्तियां कांग्रेस सरकार ने उसी कानून के तहत की थी जिसके तहत धूमल सरकार में मुख्य संसदीय सचिव बनाए गए थे और इस विषय में कांग्रेस एवं सरकार के पास अनेक कानूनी विकल्प मौज़ूद हैं।उन्होंने हर्ष महाजन द्वारा मुख्यमंत्री के विषय में की गई टिप्पणियों पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश को कर्ज़ और केंद्र की मेहरबानी से बाहर निकाल कर एक स्वभाविमानी प्रदेश बनाने के उनके प्रयासों को महाजन एवं अन्य भाजपा नेता पचा नहीं पा रहे।
प्रेम कौशल पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।