प्रदेश सरकार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के रवैये से खफा ग्राम पंचायत सोलधा के ग्रामीणों ने श्री नयना देवी विस क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा की अगुवाई में उपायुक्त राहुल कुमार को ज्ञापन सौंपा

नयना देवी,

प्रदेश सरकार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के रवैये से खफा ग्राम पंचायत सोलधा के ग्रामीणों ने श्री नयना देवी विस क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा की अगुवाई में उपायुक्त राहुल कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिला प्रशासन को चेताते हुए कहा कि सरकार एवं जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों ने समय रहते लंबित पडे विकास कार्यो को शुरू नहीं किया तो ग्रामीण जन आंदोलन शुरु करने पर बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन एवं सरकार पर होगी। इस मौेके पर विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि पंचायत प्रधान सुषमा शर्मा के प्रयासों से कई विकास कार्यो शुरू करवाए गए थे। लेकिन विभागीय अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं। जिससे लोगों में भारी रोष है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्धारा ग्राम पंचायत सोलधा में पंचायत भवन निर्माण के लिए वर्ष 20222 में एक करोड 15 लाख की राशि मजूर हुई थी। इसके लिए कर्इ्र बार संबंधित विभाग को बार बार कार्य शुर करने का मुददा उठाया गया। जिसके चलते इस वर्ष पंचायत भवन के निर्माण के लिए टेंडर किए गए।लेकिन अभी तक भी निर्माण कार्य शुूरू नहीं हो पाया है। इसी तरह उनके प्रयासो से कटल गांव में ,मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत खेल स्टेडियम के लिए 15लाख की धनराशि मंजूर हुई थी। छह सात माह बीत जाने के बाद में काम अधर में लटका हुआ है। वहीं, पंचायत प्रधान सुषमा शर्मा द्धारा कुछ सडकों का कार्य शुरू किया गया था। जिनके लिए वन विभाग द्धारा एफआरए नहीं दिया जा रहा है। इसी तरह नाबार्ड के तहत मंजूर सिचांई योजना का निमार्ण कार्य सहित अन्य कई विकास कार्य भी अधर मेें लटकेे हुए है। उन्होंने प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन से लंबित पडे विकास कार्यो को शीघ्र शुरू करने की मांग की है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।