प्रदेश मुख्यमंत्री का हमीरपुर जिला का दो दिवसीय दौरा सफल रहा: नरेश ठाकुर

हमीरपुर,

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश ठाकुर ने कहा की हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का हमीरपुर जिला का दो दिवसीय दौरा सफल रहा ।
मुख्यमंत्री ने अपने इस दौरे में हमीरपुर शहर के सौंदर्यकरण के लिए 2.30 करोड रुपए के कार्यों का लोकार्पण किया । आज हमीरपुर शहर का सौंदर्य करण देखने को बनता है । इसके साथ- साथ 400 करोड़ से बन रहे हमीरपुर में चिकित्सा महाविद्यालय में भी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के विश्व स्तरीय तकनीक से लैस मशीन लगाई जा रही है । हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप डॉक्टर और नर्से उपलब्ध होगी ।

प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग में दिवाली से पहले 6 लंबित पोस्ट कोड के नतीजे घोषित करने के निर्देश दिए गए। प्रदेश की सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली से पहले 28 तारीख को वेतन देने की घोषणा करते हुए दिवाली का तोहफा दिया है ।

प्रदेश की सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए वचनबद्ध है। हिमाचल प्रदेश में पूर्व में भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री जयराम की सरकार ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में भ्रष्टाचार बेरोजगारी महंगाई व्यापक स्तर पर अपने चरम सीमा पर थी पूर्व की सरकार ने हिमाचल प्रदेश को उभारने की बजाय पूरी तरह से कर्ज में डुबो दिया था परंतु जब से ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल संभाला तब से हिमाचल प्रदेश के अंदर एक समान विकास और युवाओं के लिए रोजगार के नए साधन प्रदान किया जा रहे हैं और हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है । आज प्रदेश भाजपा के नेता इन बातों को पचा नहीं पा रहे हैं इसलिए अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं । हमीरपुर जिला के लिए मेडिकल कॉलेज माननीय ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की देन है जो उनके व्यक्तिगत सराहनीय प्रयासों से संभव हो पाया था ।