हमीरपुर ।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत मिशन शक्ति हब ने मंगलवार को हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर-4 के आंगनवाड़ी केंद्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटियों के नाम पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर श्रेया के नाम पर अमरुद का और शाना के नाम पर लुकाठ का पौधा लगाया गया।
Author: Himachal Samvaad












