पेपर मिल मालिकों द्वारा मनमर्जी के रेट करने पर बॉक्स मैन्युफैक्चरर परेशान, उद्योग चलाना हुआ मुश्किल

रैटों में सुधार नहीं किया तो बंद कर देंगे उद्योग

बद्दी/ हिमाचल प्रदेश

बॉक्स मैन्युफैक्चरर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य सूद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गगन कपूर, जनरल सेक्रेटरी विशाल गोयल, विवियन उद्योग संघ के अध्यक्ष हेमराज चौधरी, जनरल सेक्रेटरी अशोक राणा सहित गट्टा उद्योग संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पेपर मिल मलिक द्वारा पेपर के रेट में 30% की एक का एक वृद्धि करने पर गट्टा उद्योग बंद होने की कगार पर आ गया है। उन्होंने बताया कि गट्टा उद्योग के रा मटेरियल के दाम एकदम बढ़ने से जहां बॉक्स मैन्युफैक्चरिंग करने वाले उद्योगों को दुगने रेट पर माल मिल रहा है और आगे से रेट न बढ़ने के चलते गट्टा मैन्युफैक्चरर उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि इस समय प्रदेश के उद्योगों पर दोहरी मार पड़ रही है पहले ही सरकार द्वारा बिजली के दामों में बढ़ोतरी की गई है, उन्होंने कहा कि प्रदेश के भीतर ढाई सौ से 300 गट्टा उद्योग स्थापित है। अकेले विवियन में ही ढाई सौ इकाइयां स्थापित हैं, बढ़ते हुए पेपर के दामों के चलते यह सभी इकाइयां परेशानियों से जूझ रही हैं। विवियन गट्टा उद्योग के संघ के अध्यक्ष हेमराज चौधरी ने कहा कि इस समय सेब सीजन है जो रेट हमने व्यापारियों के साथ तय किए हैं हमें इस रेट पर आगे सप्लाई माल देना पड़ रहा है जिसके चलते गट्टा उद्यमियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। और उन्होंने कहा कि अगर नॉर्थ इंडिया में स्थापित पेपर मिल मालिक रेट में सुधार नहीं करते हैं तो इन सब का बहिष्कार करके गुजरात में स्थापित पेपर मीलों से मान लिया जाएगा, मुकेश जैन ने कहा कि विवियन में स्थापित बॉक्स मैन्युफैक्चरर दाम बढ़ाने के चलते पहले ही दो दर्जन से ज्यादा उद्योग बंद हो चुके हैं, इसलिए देश की सरकार और प्रदेश की सरकार को इस और हस्तक्षेप करना चाहिए, इस मौके पर विवियन गट्टा उद्योग संघ के अध्यक्ष हेमराज चौधरी जनरल सेक्रेटरी अशोक राणा मुकेश जैन अमित राणा बलदेव सिंह विनय,के के बंसल सहित उपस्थित रहे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।