पेंशनर्स वैलफेयर राजगढ़ ईकाई द्वारा आयोजित किया शपथ ग्रहण समारोह

राजगढ़ / सिरमौर

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की राजगढ़ ईकाई द्वारा आज यहाँ एक बेठक का आयोजन किया गया । जिसमे हाल नव गठित राजगढ़ खंड की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई । बेठक की अध्यक्षता राजगढ़ ईकाई के अध्यक्ष विजय भारद्वाज द्वारा की गई । इस बेठक मे पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य ईकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरि दत शर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे । हरिदत शर्मा ने नव गठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । इस मोका पर जिन लोगो ने शपथ ग्रहण की जिसमे राजगढ़ ईकाई के अध्यक्ष विजय भारद्वाज , महा सचिव डा कृष्ण दत शर्मा ,कोषाध्यक्ष परस राम गालिब , वरिष्ठ उपाध्यक्ष अयोध्या अरोड़ा , व जीवन सिह उपाध्यक्ष श्यामा पुंडीर व इंद्र सिहं पुण्डीर , सह सचिव गरजा राम , सह संठगन सचिव गोपाल शर्मा ,मुख्य सलाहकार मुंशी राम व प्रताप सिहं सलाहकार सुशील शर्मा महा लेखाकार रूप सिहं मिडिया प्रभारी रविदत भारद्वाज ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की । इस मौका सभी पदाधिकारी का कहना था कि वे पैशन धारक की मांगो एवं समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सरकार के समक्ष उठाएगे और उनके निराकरण के लिए लगातार प्रयास करेगे ।।

 

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।