पूर्व सीएम जय राम ठाकुर दिव्य स्वपन दोष नामक बीमारी से हैं ग्रस्त : प्रेम कौशल

हमीरपुर,

जय राम ठाकुर द्वारा प्रदेश सरकार के विषय में दिए गए वक्तव्य पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि जय राम ठाकुर दिव्य स्वपन दोष नामक बीमारी से ग्रस्त हैं जिसके चलते सरकार टूटने की उम्मीद और मुख्यमंत्री बनने के सपनों की दुनियां में खोए रहते हैं। कौशल ने कहा कि फ्लाप डायरेक्टर मुख्यमंत्री नहीं अपितु जय राम ठाकुर ही हैं क्योंकि उनके द्वारा अंजाम दिया गया सरकार गिराने का षड्यंत्र पूरी तरह असफल हो चुका है और उप चुनावों के नतीजों ने मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस सरकार को न केवल मजबूती प्रदान की अपितु पुन: एक प्रकार का जनादेश दे कर विपक्षी नेताओं को सबक सिखाने का कार्य भी किया है

।कांग्रेस प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री से त्यागपत्र देने की बात करने पर जय राम ठाकुर पर पलट बार करते हुए कहा कि पराजित तो 400 पार का नारा देने वाले हुए हैं इसलिए जनभावनाओं का सम्मान करते हुए पद की लालसा तो मोदी जी को त्यागनी चाहिए।कौशल ने जय राम ठाकुर के बयानों को खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे की संज्ञा देते हुए कहा कि उनके मुख्यमंत्री और सरकार विरोध ब्यान मात्र अपनी भड़ास निकालने का जरिया हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।