पुलिस, होमगार्ड्स, ड्राइवरों और अन्य कर्मचारियों की वोटिंग 7 से

हमीरपुर ।

एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि चुनाव डयूटी पर तैनात होने वाले पुलिस कर्मचारियों, होमगार्ड्स, एचआरटीसी के ड्राइवरों एवं कंडक्टरों, वीडियोग्राफरों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन कर्मचारियों के लिए एसडीएम कार्यालय परिसर के कोर्ट रूम में फेसिलिटेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा, जहां 7, 8 और 9 जुलाई को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान किया जा सकेगा।
निर्वाचन अधिकारी ने सभी उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे 7, 8 और 9 जुलाई को उक्त फेसिलिटेशन सेंटर पर होने वाले मतदान के लिए अपने-अपने एजेंटों की नियुक्ति कर दें। उन्होंने कहा कि इन एजेंटों के पास भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।