पीएनबी ने नाल्टी में दी कृषि ऋण योजनाओं की जानकारी,कृषि से संबंधित ऋण के 209 मामले मंजूर किए

हमीरपुर,

पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर ने बुधवार को नाल्टी में कृषि आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें सर्कल कार्यालय के प्रमुख नीरज कुमार आनंद और जिला अग्रणी प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नीरज कुमार आनंद ने कहा कि पीएनबी अपने ग्राहकों को बेहतरीन बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ उनके लिए वित्तीय सलाहकार की भूमिका में भी कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में, फील्ड में नियमित रूप से जागरुकता कार्यक्रम एवं आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पीएनबी अपने ग्राहकों के सुझाव एवं फीडबैक को विशेष महत्व देता है। उन्होंने पीएनबी की विकास यात्रा पर भी प्रकाश डाला और आश्वस्त किया कि हमीरपुर सर्कल की टीम सदैव ग्राहकों के प्रति समर्पित रहेगी तथा सभी सेवाएं न्यूनतम समय में प्रदान करेगी। नीरज कुमार आनंद ने लोगों से बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।

सर्कल कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक गौतम ने पीएनबी की डिजिटल सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान लोगों को एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड, किसान क्रेडिट कार्ड, कोल्ड स्टोरेज योजना, किसान समृद्धि योजना, स्वयं सहायता समूह से संबंधित योजनाओं और अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान जन-धन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से भी अवगत करवाया गया।
जिला अग्रणी प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और कार्यक्रम में भागीदारी के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कृषि से संबंधित ऋणों के 209 मामले मंजूर किए गए, जिनकी कुल राशि 7.30 करोड़ रुपये है

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।