पीएनबी के जीएम ने प्राइमरी स्कूल घरथेड़ी को भेंट किए कंप्यूटर

हमीरपुर 24 अगस्त।

पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के महाप्रबंधक राजेश कुमार ने सोमवार को बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर का दौरा करके कार्यालय की गतिविधियों एवं कार्य प्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने हमीरपुर की निकटवर्ती राजकीय प्राथमिक पाठशाला घरथेड़ी का दौरा करके इस पाठशाला को पंजाब नेशनल बैंक की ओर से कंप्यूटर भेंट किए। उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों को स्टेशनरी का सामान और अन्य सामग्री भी वितरित की तथा स्कूल के परिसर में पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर के प्रमुख अरविंद यादव, उप प्रमुख पोविंदर ठाकुर, अग्रणी जिला प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल, मुख्य प्रबंधक अखिल गंगवार, बैंक के अन्य अधिकारी, स्कूल के शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।